कार्य समय एवं अवकाश

राष्ट्रीय अभिलेखागार का अनुसंधान कक्ष अभिलेखों के परामर्श के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक नामांकित अध्येताओं के लिए खुला रहता है। यह तीन राष्ट्रीय अवकाशों, अर्थात् 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जन्मदिन), और दिवाली, क्रिसमस (25 दिसंबर) और रंगों के भारतीय त्योहार, होली पर भी बंद रहता है।